No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस को शारीरिक गतिविधियों के साथ मनाया गया।

अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस को शारीरिक गतिविधियों के साथ मनाया गया।

मध्यप्रदेश राज्य आनंद संस्था आनंद विभाग के द्वारा कलेक्टर भिण्ड के आदेश अनुसार खेल और युवा कल्याण विभाग और आनंद विभाग भिण्ड, योग आनंद क्लब भिण्ड के संयुक्त तत्वाधान में विश्व परिवार दिवस को शारीरिक गतिविधियों के साथ मनाया गया, जिसमें परिवारजन के साथ मनोरंजन खेलों की गतिविधियों एवं आधुनिक युग में शारीरिक फिटनेस के महत्व को खेल युवा कल्याण अधिकारी अजीम खान के द्वारा समझाया गया। बच्चों और पेरेंट्स को फिजिकल फिटनेस के लिए प्रेरित किया गया और बताया गया कि खेल गतिविधि केवल एक दिवस के लिए नहीं है, यह सतत चलने वाली प्रक्रिया है और इस मौके पर जिला समन्वयक आनंद विभाग एवं जिला खेल प्रशिक्षक संजय पंकज के द्वारा बताया गया कि जिस प्रकार से आप लोगों ने अभी सामूहिक परिवार के साथ में केक काटकर खेल गतिविधिय की हैं इसी प्रकार से आप सभी लोग अपने अपने घर जाकर अपने-अपने परिवार के साथ में मिलजुल कर गतिविधि करें और प्रसन्न रहें। इस मौके पर जिला खेल प्रशिक्षक बृजबाला यादव, बलराम सोनी, युवा समन्वयक साधना तोमर, प्रमोद कुमार गुप्ता, बादशाह सिंह गुर्जर, शिवानी सेंगर, जावेद खान, दीक्षा शर्मा, दीपक आदि एवं बच्चों के परिवारजन उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button