No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया तालाब और मां की बगिया का निरीक्षण।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया तालाब और मां की बगिया का निरीक्षण।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, भिण्ड वीरसिंह चौहान ने आज ग्राम पुरा भीम नगर व ग्राम इंदुर्खी में खेत तालाब तथा अमृत सरोवर तालाबों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तालाबों की साफ-सफाई और कटाव को सही करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए ताकि बारिश के मौसम में अधिकतम जल संचयन सुनिश्चित किया जा सके। सीईओ ने ग्राम पंचायत असनेहट में मां की बगिया का भी भ्रमण कर वहां लगे आंवला, नींबू, चीकू, आम व अमरूद के पौधों का अवलोकन किया। साथ ही कृषक द्वारा उगाई गई भिंडी, तोरई, ग्वारफली, धनिया, बैगन सहित अन्य सब्जियों की फसल का भी जायजा लिया और खेती संबंधी आवश्यक जानकारियाँ प्राप्त कीं।

a

Related Articles

Back to top button