ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर “आरोह” के 16वें दिन खिलाडियों को दी गई सायबर ठगी से बचाव की जानकारी।

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर “आरोह” के 16वें दिन खिलाडियों को दी गई सायबर ठगी से बचाव की जानकारी।
म.प्र. खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर भिण्ड एवं पुलिस अधीक्षक भिण्ड के मार्गदर्शन में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर “आरोह” वर्ष 2026 के 16वें दिन जिला पुलिस बल के सायबर सेल के सत्यवीरसिंह, हरपाल सिंह चौहान एवं प्रशांत नरवरिया द्वारा प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित खिलाडियों एवं प्रशिक्षकों को आज के समय में प्रचलित भुगतान एप, टेलीग्राम एप, व्हाट्सअप वीडियो कॉलिंग, खरीदी-बिक्री बेबसाइट, ई-केवाईसी एवं शासकीय योजनाओं के नाम पर होने वाली सायबर ठगी से बचाव के तरीकों को बताया गया।
खासकर छोटे बच्चों को ऑनलाईन गेम्स के माध्यम से होने वाली सायबर ठगी के बचाव के संबंध में बताया गया कि कोई भी लुभावने विज्ञापनों पर क्लीक न करें। साथ ही ई-मेल आईडी, सोशल मीडिया, ई-वॉलेट, नेट बैंकिंग आदि के पासबर्ड मजबूत रखें एवं नियमित अंतराल पर बदलते रहें और खिलाडियों को समझाईस दी कि सायबर अपराध/ठगी होने पर तत्काल सायबर अपराध हेल्पलाईन नं. 1930 पर तुरंत कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करावें तथा यह समस्त जानकारी अपने परिजनों और मित्रों के साथ भी शेयर कर उन्हें भी सायबर ठगी से बचावें।




