No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

अवैध पनडुब्बियों पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,दो पनडुब्बियों को मौके से पकड़ कर नष्ट कर अवशेष किए जप्त।

अवैध पनडुब्बियों पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,दो पनडुब्बियों को मौके से पकड़ कर नष्ट कर अवशेष किए जप्त।

कलेक्टर भिण्ड के निर्देशन में एसडीएम लहार विजय यादव एसडीएम भिण्ड अखिलेश शर्मा के साथ तहसीलदार श्रीनिवास शर्मा एवं थाना प्रभारी रौन राजवीर सिंह गुर्जर मय पुलिस बल के पहुंचे साथ ही खनिज दल भी मौके पर करवाई में मौजूद रहा। इस दौरान अवैध उत्खनन कर्ता मौके पर दो ट्रॉली छोड़कर भागे।
एसडीएम लहार विजय सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस एवं खनिज विभाग के द्वारा कार्रवाई करते हुए 10 लाख रूपये से अधिक लागत की दो अवैध पनडुब्बियां जप्त की गईं। दोनों पनडुब्बियों को जेसीबी की सहायता से तोड़कर नष्ट किया गया एवं इसके पश्चात शेष बचे हुए कबाड़ को जिसमें उत्खनन में सम्मिलित पाइप ड्रम इंजन इत्यादि मटेरियल को ट्रैक्टर एवं डंपर की सहायता से उठाकर थाना रौन पहुंचाया गया।
एसडीएम लहार विजय सिंह यादव ने बताया की इस प्रकार की अवैध उत्खनन से जहां एक ओर जलीय जीवन तो संकट में पढ़ ही चुका है तो वहीं अत्यधिक तेज रफ्तार एवं बेतरतीव ढंग से दौड़ते हुए ओवरलोड ट्रैक्टरों, डंपरों से कई निर्दोष सड़क पर दुर्घटनाओं के कारण अकाल मृत्यु का शिकार होते हैं तो वहीं इस प्रकार का अवैध उत्खनन माफिया राज एवं आपसी रंजिश के चलते कई बड़े अपराधों को भी जन्म देता है। एसडीएम ने कहा की अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाईयां लगातार जारी रहेंगी, इसके पूर्व भी लगभग आधा दर्जन से अधिक पनडुब्बियों को क्षेत्र के अंतर्गत नष्ट करने का कार्य किया गया है एवं आधा सैकड़ा से अधिक ट्रैक्टर और डंपरों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई।

a

Related Articles

Back to top button