No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

देहात पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत 50 ट्रैक्टर-ट्रालियों पर लगाए रेडियम रिफ्लेक्टर।

देहात पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत 50 ट्रैक्टर-ट्रालियों पर लगाए रेडियम रिफ्लेक्टर।

पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन में व नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरी. शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना क्षेत्र में संचालित ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रेडियम रिफ्लेक्टर पट्टियां लगाई गईं। कई बार ट्रैक्टर-ट्रालियों पर पर्याप्त प्रकाश अथवा परावर्तक संकेतक नहीं होने के कारण अन्य वाहन चालकों को उनकी स्थिति का समय पर अनुमान नहीं लग पाता, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए थाना देहात पुलिस द्वारा ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रेडियम पट्टियां चिपकाकर उन्हें रात्रि के समय दूर से दिखाई देने योग्य बनाया गया। वाहन चालकों को बताया गया कि वे अपने वाहनों में आवश्यक सुरक्षा उपकरण अवश्य लगाएं, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें तथा रात्रि के समय विशेष सावधानी रखें। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर चालकों को यह भी समझाइश दी गई कि वे अपने वाहनों की लाइटें एवं अन्य सुरक्षा उपकरण हमेशा सही स्थिति में रखें। अभियान के दौरान थाना प्रभारी निरी. शिवप्रताप सिंह राजावत, उनि विजय शिवहरे, उनि धर्म सिंह तोमर आदि उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button