No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखना बहुत जरूरी है – कलेक्टर।

पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखना बहुत जरूरी है – कलेक्टर।

*विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन*

*प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर किया गया सम्मानित*

विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में किया गया। जिसमें सुपर 100 एग्जाम 2026-27, कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले शास. उत्कृष्ट उमावि क्रमांक-1 भिण्ड के 32 प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उक्त सम्मान समारोह में कलेक्टर भिण्ड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने सुपर 100 एग्जाम 2026-27 में भोपाल और इंदौर के लिए चयनित 25 विद्यार्थियों में अभिनव सिंह भदौरिया, आदित्य शर्मा, आदित्य भदौरिया, अमन बघेल, आर्यन गोयल, आर्यन शर्मा, आयुष चौधरी, आयुष सोनी, छवि परमार, हर्षवर्धन सिंह, ईशा गुप्ता, कृष्णा राज शर्मा, मयंक सिंह, प्रिया शर्मा, रोहित दुबे, साक्षी शर्मा, सत्यवीर कुशवाह, सगुन नरवरिया, शौर्य गुप्ता, शिवा सिंह, युवराज कुशवाह, संस्कार शर्मा, प्रिंशी, आदर्श कुशवाह तथा बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में स्टेट मेरिट लिस्ट में निराली बघेल, सोनम देवी तथा जिला की मेरिट लिस्ट में सत्यवीर कुशवाह, स्वीटी सिंह, मुस्कान बघेल तथा स्कूल में प्रथम श्रेणी में सोनम देवी, अभय शर्मा को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों एवं उनके पलकों को प्रेरणादायी उद्बोधन देते हुए कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो व्यक्ति, समाज और राष्ट्र का भविष्य निर्धारित करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सही दिशा में लगातार प्रयास करने से ही उत्कृष्ट परिणाम मिलते हैं। विद्यार्थी यदि दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें तो वे किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
कलेक्टर ने कहा कि सफलता पाने के लिए केवल पढ़ाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि अपनी सेहत का भी बराबर ध्यान रखना आवश्यक है। सेहत अच्छी होगी तो पढ़ाई का परफॉरमेंस भी बेहतर होगा, इसलिए नियमित रूप से व्यायाम, संतुलित आहार और पर्याप्त निद्रा को अपनाएं। पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखना बहुत जरूरी है; जो घंटे आप प्रतिदिन पढ़ते हैं, उन्हें नियमित और केंद्रित तरीके से पढ़ें। अनियमित पढ़ाई से परिणाम संतोषजनक नहीं मिलते, जबकि रोज़ अभ्यास और पुनरावृत्ति से समझ गहराती है और स्मृति मजबूत होती है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आपके भीतर लगन और आत्म-विश्वास है तो आप निश्चित रूप से सफल होंगे। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी, शास. उत्कृष्ट उमावि क्रमांक-1 भिण्ड के प्राचार्य सहित अन्य अधिकारी, विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button