No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

जनकल्याण शिविर में अधिकारियों ने मौके पर ही किया आवेदनों का निराकरण,शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हितलाभ।

जनकल्याण शिविर में अधिकारियों ने मौके पर ही किया आवेदनों का निराकरण,शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हितलाभ।

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक आसानी से पहुंचाने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से जिले में कलेक्टर के निर्देशन में जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिल रही है। शिविरों में किसी को पेंशन स्वीकृति मिली, किसी को पात्रता पर्ची प्रदान की गई, तो किसी को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ मिला।
आज मंगलवार को आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और प्राप्त आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में मामलों का मौके पर ही निराकरण किया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीर सिंह चौहान ने गोहद में आयोजित जन कल्याण शिविर में सम्मिलित होकर विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया। इसी प्रकार अपर कलेक्टर एल.के. पाण्डेय ने लहार में आयोजित मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर में विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही हितलाभ वितरण किया। इस दौरान एसडीएम लहार विजय यादव, डिप्टी कलेक्टर महेन्द्र सौजन्य सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button