अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हुआ योगा शिविर का आयोजन।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हुआ योगा शिविर का आयोजन।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 15.06.2026 से दिनांक 21.06.2026 तक योगा सप्ताह का आयोजन किया गया जिसके क्रम में जिले की प्रत्येक उपजेल में प्रतिदिन योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में के.एस.बारिया, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड के कुशल मार्गदर्शन में योगा सप्ताह के अंतिम चरण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड द्वारा दिनांक 21-06-2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हुआ योगा शिविर का आयोजन।
उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सम्माननीय जिला न्यायाधीशगण, न्यायिक अधिकारीगण, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला प्राधिकरण एवं न्यायालयीन कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण को प्रशिक्षित योगाचार्य ने विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास सिखाये गये तथा निरंतर योगाभ्यास करने को प्रेरित किया गया। योगासन करने से क्या-क्या फायदे होते है और यह हमारे शरीर के लिए किस प्रकार से लाभकारी है इस बारें में विस्तार पूर्वक समझाया गया तथा हमें यह भी बताया कि हमें प्रतिदिन योगाभ्यास करते रहना चाहिए एवं अन्य लागों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’’ के अवसर पर योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया।




