No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

गोहद पुलिस ने 3-3 हजार रूपये के दो ईनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार।

गोहद पुलिस ने 3-3 हजार रूपये के दो ईनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार।

भिंड के गोहद थाना में दिनांक 27.04.2026 को फरियादी नवल सिंह गुर्जर पुत्र बहादुर सिंह गुर्जर निवासी वार्ड क्र 02 बिहारी नगर गोहद की रिपोर्ट पर से 08 नामदर्ज लोगो पर अपराध क्र 88/26 धारा 110,126 (2), 351 (3), 3 (5) का प्रकरण कायम किया दौराने विवेचना धारा 109, 190, 191 बीएनएस की ईजाफा की गई,
विवेचना के दौरान उक्त आरोपी घटना दिनाँक से फरार चल रहे थे, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए विभिन्न स्थानो पर रह रहे थे। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भिण्ड के द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 3000-3000 रूपये का ईनाम घोषित किया गया था इसी तारतम्य मे थाना गोहद भिण्ड पुलिस ने आज दिनांक 01.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर से उक्त फरार दो आरोपियों को बरथरा रोड पर ईंट भट्टे के पास घेरा बंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
सराहनीय भूमिका – निरी. नरेन्द्र सिंह कुशवाह थाना प्रभारी गोहद, उनि
रामनिवास गुर्जर, प्रआर 1133 गौरीशंकर, आर 157 सोनू कुमार, आर 1087 प्रदीप तोमर आर 1161 भानु तोमर आर 516 भूपेन्द्र जाट आर 614 सर्वेश तोमर आर चालक अमृत तोमर आर 197 सागर तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

a

Related Articles

Back to top button