No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

भिंड जिले में “सेफ क्लिक अभियान 2.0” में थाना कोतवाली, रौन,गोरमी, देहात,नयागांव, ऊमरी, असवार द्वारा साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई।

मध्यप्रदेश शासन के पुलिस मुख्यालय द्वारा साइबर अपराधों के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने हेतु जारी अभियान “सेफ क्लिक अभियान 2.0” में आज दिनांक 04 जुलाई 2026 को भिण्ड जिले के थाना कोतवाली, रौन,गोरमी, देहात,नयागांव, ऊमरी, असवार द्वारा साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई
अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों, मंदिरों,रेलवे स्टेशन,शहर में कोचिंग संस्थानों में छात्र/छात्राओं एवं बस स्टेशनों पर आम नागरिकों एवं यात्रियों को साइबर अपराधों को से सम्बंधित अपराध जैसे डिजिटल अरेस्ट,डीप फेक वीडियो, म्यूल अकाउंट्स, अनचाही लिंक,एपीके फाइल्स, अननोन नंबर से आने वाले कॉल एवं फाइल्स से एवं उनके रोकथाम के उपाय एवं अपराध होने पर की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में अवगत कराकर जागरूक किया गया तथा संबंधित जानकारी के पेम्पलेट वितरित किए गए।अभियान का उद्देश्य नागरिकों को ऑनलाइन ठगी एवं साइबर अपराधों से सतर्क करना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक बनाना है अभियान अभी जारी रहेगा ।

a

Related Articles

Back to top button