भोपाल के प्रशिक्षकों द्वारा जनगणना-2027 के अन्तर्गत जिला जनगणना हस्त पुस्तिका के कार्य से संबंधित दिया गया प्रशिक्षण।

भोपाल के प्रशिक्षकों द्वारा जनगणना-2027 के अन्तर्गत जिला जनगणना हस्त पुस्तिका के कार्य से संबंधित दिया गया प्रशिक्षण।
भारत की जनगणना-2027 जिसमें जिला अन्तर्गत दिनांक 09 जुलाई 2026 से 15 जुलाई 2026 तक कुल 6 बैच में आज प्रथम दिवस का प्रशिक्षण जनगणना कार्य निदेशालय म.प्र. भोपाल के प्रशिक्षकों डॉ. श्री कुमार रघुवंश मणि सिंह एवं भारत लाल राठौर द्वारा जनगणना-2027 के अन्तर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) के कार्य से संबंधित राजस्व ग्राम एवं नगर निदेशिका ऑकडों के संकलन एवं संचयन तथा DCHB Portal & App आदि प्रक्रियाओं से संबंधित ऑकड़ों के संकलन हेतु चार्ज अधिकारी तथा क्षेत्र पदाधिकारियों (Field Functionaries) को एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
उक्त प्रशिक्षण प्रातः 10.00 बजे से सायं 5:30 बजे तक ई-दक्ष केन्द्र, कलेक्ट्रेट परिसर भिण्ड में आयोजित किया गया। इसमें चार्ज जनगणना अधिकारी, जनगणना लिपिक और क्षेत्र पदाधिकारियों को जनगणना 2027 हस्तपुस्तिका (DCHB) से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों का पंजीकरण, जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) परिचय एवं क्षेत्र पदाधिकारियों की भूमिका, ग्राम निर्देशिका अनुसूची, डेमो जिला जनगणना हस्तपुस्तिका मोबाइल एप एवं पोर्टल पर अंत में ओपन हाउस चर्चा आदि प्रमुख बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी।
आज के एक दिवसीय प्रशिक्षण में तहसील भिण्ड ग्रामीण एवं तहसील रौन के चार्ज जनगणना अधिकारी, जनगणना लिपिक और क्षेत्र पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।




