No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

देहात पुलिस को मिली सफलता गुम हुए नाबालिग बालक को उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद किया।

देहात पुलिस को मिली सफलता
गुम हुए नाबालिग बालक को उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद किया।

दिनांक 07.07.2026 को एक 70 वर्षीय फरियादिया द्वारा थाना देहात भिण्ड पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका 14 वर्षीय नाती दिनांक 10.06.2026 को हरिद्वार गया था, जो वापस घर नहीं लौटा। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भिण्ड  सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  भिण्ड प्रदीप पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिण्ड निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी देहात निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत नाबालिग बालक की तलाश हेतु विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तत्परता एवं तकनीकी सहायता से बालक के मित्रों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की, जिससे उसके हरिद्वार में होने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। टीम हरिद्वार पहुँची, जहाँ झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि बालक कुछ दिन पूर्व वहाँ से राजपुर, जनपद कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश) चला गया है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल राजपुर पहुँची और अथक प्रयासों के बाद नाबालिग बालक को सकुशल खोजकर बरामद कर लिया। बालक के सकुशल मिलने पर उसके परिजनों ने भिण्ड पुलिस का आभार व्यक्त किया तथा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की सराहना की। उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, प्रधान आरक्षक ताराचन्द, प्रधान आरक्षक जयवीर सिंह, प्रधान आरक्षक संजय दिनकर, प्रधान आरक्षक गुरूदास सोही, आरक्षक आजाद खान एवं आरक्षक आनन्द दीक्षित सायबर सेल भिण्ड की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

a

Related Articles

Back to top button