No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

थाना देहात भिण्ड द्वारा न्यू रेलवे स्टेशन पर नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

थाना देहात भिण्ड द्वारा न्यू रेलवे स्टेशन पर नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी देहात निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित **”नशे से दूरी है जरूरी”** नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 17.07.2026 को न्यू रेलवे स्टेशन, भिण्ड पर नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित नागरिकों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई। सभी को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं जिम्मेदार जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने की अपील की गई। उपस्थित लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, उप निरीक्षक अजय यादव, प्रधान आरक्षक विनोद सगर, गुरूदास सोही, सूरतराम सहित स्कूली छात्र-छात्राएँ एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button