No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

बायपास पर लगाई जाए स्ट्रीट लाइट – कलेक्टर।मुख्य सड़क सुभाष तिराहा से इंदिरा गांधी चौराहा तक बड़े वाहनों को रोकने लगायें बैरियल।

बायपास पर लगाई जाए स्ट्रीट लाइट – कलेक्टर।मुख्य सड़क सुभाष तिराहा से इंदिरा गांधी चौराहा तक बड़े वाहनों को रोकने लगायें बैरियल।

*सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न*

कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक भिण्ड, अपर कलेक्टर, एसडीएम भिण्ड सहित अन्य अधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में जिले के अंतर्गत चल रही स्कूल बसों का फिटनेस सर्टिफिकेट/परमिट तथा शहर की मुख्य सड़क सुभाष तिराहा से परेड चौराहा होते हुये इंदिरा गांधी चौराहा तक वाणिज्यिक भारी/बड़े वाहनों को सड़क दुर्घटना की आशंका को दृष्टिगत रखते हुये पूर्णतः प्रतिबंधित किये जाने के संबंध में चर्चा की गई। इसके साथ ही जिला अस्पताल भिण्ड में मरीजों को लाने, ले जाने के लिए अतिरिक्त गेट की व्यवस्था करने एवं सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े मेडिको-लीगल केस मामलों को आगे की कार्यवाही के लिये जिला अस्पताल में रजिस्टर करने और पीएम राहत योजना के तहत सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों के रजिस्ट्रेशन पर चर्चा की गई।

कलेक्टर ने बायपास पर स्ट्रीट लाइट लगाने तथा सड़क किनारे पार्किंग करने वाले वाहनों को उठाने के लिए टोइंग क्रेन लगाने निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य सड़क सुभाष तिराहा से परेड चौराहा होते हुये इंदिरा गांधी चौराहा तक वाणिज्यिक भारी/बड़े वाहनों को रोकने के लिए नगर पालिका के पास तथा इंदिरा गांधी चौराहा पर बैरियल लगाने निर्देश दिए। साथ ही शहरी सड़कों से आवारा मवेशियों को हटाकर किसी सुरक्षित एवं व्यवस्थित स्थान पर भेजने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

a

Related Articles

Back to top button