भिंड में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत विशाल मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, कलेक्टर, एसपी सहित कई अधिकारी, समाजसेवी व छात्र -छात्रा ने लिया भाग।

मध्यप्रदेश पुलिस के तत्वावधान में दिनांक 15 जुलाई से 30 जुलाई -2026 तक सतत् संचालित नशा मुक्ति अभियान *नशे से दूरी है जरूरी 2.0* के तहत आयोजन के क्रम में आज दिनांक 24-07-2026 को प्रातः 06 बजे एक विशाल मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। लगभग चार किलोमीटर के ट्रेक पर अबंती बाई चौराहा लहार रोड भिण्ड पर *प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के एस बारिया द्वारा उपस्थित समस्त धावकों एवं अन्य को नशामुक्ति शपथ ग्रहण कराई गई , तदोपरांत जिला कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के साथ संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया गया ।*
नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा संदेश के साथ मैराथन दौड़ जेल रोड , वीरेंद्र वाटिका ,से चौधरी भवन गौरी किनारा , अर्धनारीश्वर मंदिर से शनिदेव मंदिर ,गौरी पुल से होकर काली माता मंदिर, कालेश्वर महादेव मंदिर,से होती हुई गौरी माता मंदिर से वापस पुलिस लाइन कैम्पस में आकर समाप्त हुई । मैराथन में शामिल युवा धावकों एवं प्रतिभागियों ने केसरिया रंग की *नशे से दूरी है जरूरी 2.0 एवं हमारा उद्देश्य नशामुक्त मध्यप्रदेश* के मोनो और स्लोगन छपीं टी शर्ट धारण कर दौड़ में भाग लिया ।
मैराथन के समापन स्थल पुलिस लाइन के रक्षित निरीक्षक कार्यालय के सामने महिला पुलिस आरक्षकों द्वारा तैयार रंगोली *नशे से दूरी है जरूरी 2.0, जिला पुलिस बल भिण्ड* के चारों ओर धावकों ने मानव श्रृंखला बनाकर नशे के विरुद्ध नारे लगाए भारत माता की जय का उद्घोष किया ।
इस अवसर पर न्यायाधीशगण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल , डीएसपी हेडक्वार्टर दीपक तोमर, सीएसपी निरंजन राजपूत, अटेर एसडीओपी रविन्द्र वास्कले रक्षित निरीक्षक अरविन्द सिंह सिकरवार, यातायात प्रभारी राघवेन्द्र भार्गव , देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, फूफ थाना प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह तोमर, ऊमरी थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र सिंह सेंगर , नयागांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक वैभव तोमर एवं पीए टू एसपी विपिन कुमार के साथ एस ए एफ 17 वी वाहिनी के अधिकारी कर्मचारी, होमगार्ड के अधिकारी जवान ,
खेल एवं युवा कल्याण विभाग से जिला खेल अधिकारी अजीम खान , जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष एडवोकेट विनीत मिश्रा , नगर रक्षा समिति कैप्टन कृपाशंकर शर्मा मय टीम , कई एनजीओ ,स्वयंसेवी संगठन के सदस्य ,एनसीसी,
एन एस एस छात्र समूह एवं *तोमर एम जे एस फिजीकल ट्रेनर संस्थान के संचालक शिवम् सिंह तोमर मय 400 ट्रेनीज युवा धावकों एवं एथलीट के साथ शामिल रहे* ।




