सहकारिता मंत्री आधा दर्जन गांव में 11 फरवरी को विकास यात्रा के दौरान करेंगे लोकार्पण /भूमि पूजन एवं तूफानी जनसंपर्क।

सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ भदौरिया के द्वारा अटेर क्षेत्र में तूफानी जनसंपर्क एवं विकास यात्रा जारी।
भिण्ड / सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया 11 फरवरी 2023 से 14 फरवरी 2023 तक चार दिवसीय भ्रमण के दौरान अटेर क्षेत्र के ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया 11 फरवरी 2023 को प्रातः9.30 बजे भिण्ड से कार द्वारा उदोतगढ लिए प्रस्थान कर प्रातः10.30 बजे उदोतगढ में विकास यात्रा का शुभारंभ करेंगे। मंत्री डॉ भदौरिया दोपहर 12 बजे ग्राम रोहन्दा (पंचायत कछपुरा) में जनसंपर्क, दोपहर 1.30 बजे ग्राम कनेरा में जनसंपर्क, दोपहर 2.30 बजे ग्राम खडीत में जनसंपर्क, दोपहर 3.30 बजे ग्राम मोदना में जनसंपर्क एवं सायं 4.30 बजे ग्राम अटेर महोत्सव में भाग लेगे।
सहकारिता मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया 12 फरवरी 2023 को प्रातः9.30 बजे भिण्ड से कार द्वारा ग्राम बलारपुरा के लिए प्रस्थान कर प्रातः10.30 बजे बलारपुरा में विकास यात्रा का शुभारंभ, दोपहर 12.30 बजे ग्राम विण्डवा में जनसंपर्क, दोपहर 2 बजे ग्राम खिपौना में जनसंपर्क, अपरान्ह 4 बजे ग्राम मघारा में जनसंपर्क एवं सायं 5 बजे अटेर महोत्सव में भाग लेगे।
सहकारिता मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया 13 फरवरी 2023 को प्रातः9.30 बजे भिण्ड से कार द्वारा ग्राम रानीपुरा (पंचायत देहरा) के लिए प्रस्थान कर प्रातः10.30 बजे ग्राम रानीपुरा (पंचायत देहरा) में विकास यात्रा का शुभारंभ, दोपहर 12 बजे ग्राम जवासा में जनसंपर्क, दोपहर 1.30 बजे ग्राम इंगुरी (पंचायत बगुलरी) में जनसंपर्क, दोपहर 2.30 बजे ग्राम मसूरी में जनसंपर्क, अपरान्ह 3.30 बजे ग्राम मृगपुरा में जनसंपर्क एवं सायं 4.30 बजे अटेर महोत्सव में भाग लेगे।
सहकारिता मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया 14 फरवरी 2023 को प्रातः9.30 बजे भिण्ड कार द्वारा क्यारीपुरा के लिए प्रस्थान कर प्रातः10.30 बजे ग्राम क्यारीपुरा में विकास यात्रा का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 12.30 बजे ग्राम कोषण में जनसंपर्क, दोपहर 2 बजे ग्राम बिजौरा में जनसंपर्क, अपरान्ह 4 बजे ग्राम चिलौंगा में जनसपर्क एवं सायं 5 बजे अटेर महोत्सव में भाग लेगे।




