No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

कृषि विभाग ने गोहद में खाद-बीज भण्डार प्रतिष्ठानों से लिये नमूने, कार्रवाई देख भागे चार विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों को सील कर नोटिस चस्पा किया।

कृषि विभाग ने गोहद में खाद-बीज भण्डार प्रतिष्ठानों से लिये नमूने, कार्रवाई देख भागे चार विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों को सील कर नोटिस चस्पा किया।

आज एसडीओ मेहगांव तथा जिला निरीक्षक शिवराज परमार ने अपने दल के साथ गोहद में संचालित खाद-बीज भण्डार प्रतिष्ठानों से नमूनों की कार्यवाही की। दल को देखते ही गोहद चौक तथा गोहद मार्केट के ज्यादातर विक्रेता अपने प्रतिष्ठान को बंद कर भाग गए। शिवराज परमार ने बताया कि गोहद चौक से विवेक बीज भण्डार से बाजरा बीज के तीन नमूने एकत्रित किए तथा प्रतिष्ठान पर पाई गई कमियों के सम्बन्ध में नोटिस जारी किया है, लेकिन अन्य विक्रेता जो दल को देखकर भाग गए उन पर कार्यवाही करते हुए पवैया बीज भण्डार, न्यू किसान बीज भण्डार, वैष्णवी किसान सेवा केंद्र, बालाजी एग्रो एजेंसी के प्रतिष्ठानों को सील कर नोटिस चस्पा किया है और तीन दिन में जवाब प्रस्तुत हेतु लेख किया है। यदि इनके द्वारा निर्धारित समय में तथ्यात्मक जवाब प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो प्राथमिकी की कार्यवाही की जाएगी।

उप संचालक कृषि राम सुजान शर्मा ने बताया है कि जिले में किसानों को उच्च गुणवत्ता आदान सामग्री प्रदाय करना शासन और विभाग की प्रथम प्राथमिकता है इसके लिए लगातार जिला स्तरीय दल द्वारा औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं, साथ ही कठोर कार्यवाही भी की जा रही है।

a

Related Articles

Back to top button