मेंहगांव पुलिस के द्वारा सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत सायबर जागरूकता अभियान जारी।

मेंहगांव पुलिस के द्वारा सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत सायबर जागरूकता अभियान
जारी।
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “सेफ क्लिक 2.0” साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत 24 जून 2026 से 08 जुलाई 2026 तक थाना मेहगांव, जिला भिंड द्वारा विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मेहगांव थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने बताया कि आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मेहगांव में छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया अपराध, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश, बैंकिंग धोखाधड़ी तथा साइबर अपराधियों के नए-नए तरीकों के बारे में जागरूक किया गया ।
जब भी हो साइबर फ्रॉड, तुरंत डायल करें – 1930
सावधानी ही सुरक्षा है।
रुको – सोचो – फिर कार्रवाई करो।




