रामानंद आश्रम में पुरानी गढ़िया आश्रम (नयागांव) में मनाया जाएगा गुरुपूर्णिमा पर्व – महामंडलेश्वर स्वामी मोहनानंद महाराज।

रामानंद आश्रम में पुरानी गढ़िया आश्रम (नयागांव) में मनाया जाएगा गुरुपूर्णिमा पर्व – महामंडलेश्वर स्वामी मोहनानंद महाराज।
भिण्ड/ परमपिता परमात्मा की असीम अनुकम्पा से भिण्ड जिले
के पुरानी गढ़िया स्थित रामानंद आश्रम, नयागांव में श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन बुधवार 29 जुलाई 2026 को गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर किया जाएगा।
**संतों का सानिध्य प्राप्त होगा**
महोत्सव में क्षेत्र के प्रसिद्ध संत महन्त प्रकाशानंद
सरस्वती जी महाराज एवं महामण्डलेश्वर डॉ. मोहनानन्द
सरस्वती जी महाराज का विशेष सानिध्य और आशीर्वाद
श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा।आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में गुरु पूजन, प्रवचन,
भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण किया जाएगा। गुरुपूर्णिमा
के दिन शिष्य अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं और उनसे आशीर्वाद लेते हैं।
**कार्यक्रम का विवरण** 29 जुलाई 2026, बुधवार, प्रातः 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक, रामानंद आश्रम, नयागांव, पुरानी गढ़िया,
जिला भिण्ड (म.प्र.)
**सभी श्रद्धालुओं से अपील**
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं
से अपील की है कि वे सपरिवार पधारकर धर्मलाभ प्राप्त करें, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आश्रम परिसर में
सभी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। भक्तों के लिए
बैठने, पीने के पानी और प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है।
**सम्पर्क**
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: मो. 7067481687
रिपोर्ट: प्रदीप राजावत (संपादक) जनक्रांति चंबलभूमि ब्यूरो,




