आबकारी अपराध नियंत्रण एवं प्रवर्तन कार्य हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 की शेष अवधि के लिये 02 चार पहिया वाहन को किराये पर किया जाना है अनुबंधित।

आबकारी अपराध नियंत्रण एवं प्रवर्तन कार्य हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 की शेष अवधि के लिये 02 चार पहिया वाहन को किराये पर किया जाना है अनुबंधित।
*सर्वसाधारण एवं टैक्सी परमिट धारिता वाले ट्रेवल्स एजेंसी/फर्म/वाहन स्वामी कर सकते हैं आवेदन*
*ई-टेण्डर हेतु ऑन-लाईन टेण्डर प्रपत्र डाउनलोड एवं ऑफर सबमिट करने का समय 10 अगस्त को दोपहर 02:00 बजे तक*
सर्वसाधारण एवं टैक्सी परमिट धारिता वाले ट्रेवल्स एजेंसी/फर्म/वाहन स्वामी को सूचित किया जाता है कि कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी जिला भिण्ड के लिए, आबकारी अपराध नियंत्रण एवं प्रवर्तन कार्य हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 की शेष अवधि (11.08.2026 से 31.03.2027) के लिये 02 (दो) चार पहिया वाहन को किराये पर अनुबंधित किया जाना है।
वाहन अनुबंध की कार्यवाही गठित समिति द्वारा एनआईसी के पोर्टल (https://mptenders.gov.in) के माध्यम से की जावेगी। वाहन अनुबंधित की कार्यवाही में ई-टेण्डर हेतु ऑन-लाईन टेण्डर प्रपत्र डाउनलोड एवं ऑफर सबमिट करने की तिथि एवं समय दिनांक 03.08.2026 को प्रातः 11:00 बजे से दिनांक 10.08.2026 को दोपहर 02:00 बजे तक तथा समिति द्वारा ई-टेण्डर खोलने एवं निराकरण किये जाने की तिथि एवं समय दिनांक 10.08.2026 को दोपहर 02:05 बजे से कार्यवाही पूर्ण होने तक रहेगा।
ई-टेण्डर के माध्यम से वाहन अनुबंध की प्रक्रिया, शर्तें एवं निबंधन एनआईसी के पोर्टल (https://mptenders.gov.in) से डाउनलोड की जा सकती है अथवा कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी जिला भिण्ड में कार्यालयीन दिवस/समय में आकर प्राप्त की जा सकती है।
ई-टेण्डर की प्रक्रिया हेतु आवेदक का एमपी टेण्डर्स के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना एवं डिजिटल सिग्नेचर होना अनिवार्य है।
ई-टेण्डर प्रक्रिया में तकनीकी त्रुटि परिलक्षित होने पर अंतिम निर्णय लेने का अधिकार कार्यालय प्रमुख का रहेगा।




