No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने भिण्ड शहर एवं तहसील मेहगांव में चलाया सघन जांच अभियान।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने भिण्ड शहर एवं तहसील मेहगांव में चलाया सघन जांच अभियान।

*कई प्रतिष्ठानों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे*

कलेक्टर भिण्ड के आदेशानुसार एवं अभिहित अधिकरी खाद्य सुरक्षा प्रशासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकरी रेखा सोनी एवं  किरन सेंगर ने भिण्ड शहर एवं तहसील मेहगांव में सघन जांच कर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नमूना एवं निरीक्षण कार्यवाही की।

भिण्ड शहर में किरण सेंगर खाद्य सुरक्षा अधिकार ने बस स्टैंड स्थित बाबा स्वीट्स से मावा एवं पनीर के नमूने, श्री राधिका डेयरी एवं प्रोवीजन से पनीर का नमूना, गोल मार्केट स्थित बसन्ती मिष्ठान भंडार से मावे का नमूना, राजेन्द्र दूध भंडार से पनीर एवं दही के नमूने एकत्र किये।

मेहगांव शहर में रेखा सोनी खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने भिण्ड तिराहा, मौ रोड पर स्थित मिठाई की दुकानों की सघन जांच कर, विभिन्न मिठाइयों के नमूने एकत्र कर चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से जांच की। मौके पर ही जांच कर महादेव मिष्ठान भंडार, संध्या मिष्ठान भंडार, विनोद किराना स्टोर, बोहरे स्वीट्स से बूँदी, मावा बर्फी , बेसन के लड्डू ,मावा पेड़ा, मावा गुजिया, नमकीन, नमकीन, कुकीज के नमूने जांच वास्ते लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे।

बोहरे स्वीट्स, महादेव मिष्ठान भंडार, संध्या मिष्ठान भंडार पर साफ सफाई व स्वच्छता न पाये जाने, खाद्य पदार्थों को न्यूज पेपर पर रखकर बेचने एवं खाद्य पदार्थों को ढ़ककर न रखने पर कु.रेखा सोनी मुख्यालय खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत धारा 32 का नोटिस जारी करने का प्रस्ताव भेजा। कार्यवाही के दौरान सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को सही रख रखाव एवं स्वच्छता के मानकों की जानकारी आरती शिवहरे ने दी।

a

Related Articles

Back to top button