No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 का हुआ शुभारंभ, पीएम श्री शास.उ.उ.मा.वि. गोरमी में आयोजित हुआ जनसंवाद शिविर।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 का हुआ शुभारंभ, पीएम श्री शास.उ.उ.मा.वि. गोरमी में आयोजित हुआ जनसंवाद शिविर।

*पात्र हितग्राहियों को त्वरित मिला योजनाओं का सीधा लाभ*

*150 प्रकरणों का मौके पर ही हुआ निराकरण*

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान–2026 के अंतर्गत आज पीएम श्री शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय गोरमी में जनसंवाद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना, जन-शिकायतों का त्वरित निराकरण करना तथा शासन एवं नागरिकों के मध्य विश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।
कलेक्टर ने शिविर के दौरान जनता की समस्या सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया। शिविर में उपस्थित नागरिकों के आवेदन प्राथमिकता के आधार पर स्वीकार कर लिए गए और कई मामलों का समाधान कर अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक भिण्ड, डीएफओ, सीईओ जिला पंचायत, एसडीएम मेहगांव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

*विभागों के स्टॉल का अवलोकन कर त्वरित समाधान के निर्देश*

कलेक्टर भिण्ड ने पीएम श्री शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय गोरमी में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों तथा उनके निराकरण की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्देशित कर कहा कि शिविर के दौरान पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत लंबित सभी प्रकरणों के वितरण की कार्रवाई की जाए। छूटे हुए लोगों की समग्र ई-केवायसी करने, संबल योजना पंजीयन, अनुग्रह सहायता, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, खाद्यान्न पर्ची सहित अन्य आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए हितग्राही को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करना है। उन्होंने कहा कि शासन का प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे और ग्राम से लेकर जिले तक समग्र विकास सुनिश्चित हो।

*150 प्रकरणों का मौके पर ही हुआ निराकरण*

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा कुल 328 आवेदन प्राप्त किए गए, जिनमें से 150 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण कर आमजन को त्वरित राहत प्रदान की गई। साथ ही सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतकर्ताओं की बड़ी संख्या में व्यक्तिगत रूप से सुनवाई कर उनके संतुष्टिपूर्ण निराकरण के प्रभावी प्रयास किए गए।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर में 190 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त 36 आभा आईडी, 14 आयुष्मान कार्ड, 56 अपार आईडी, 05 आधार अद्यतन तथा 33 समग्र ई-केवाईसी कर निराकरण किया गया।

जनविश्वास शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया तथा विभागवार जनसमस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया गया।

a

Related Articles

Back to top button