No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

उमरेश्वर तालाब की सफाई में जनसहयोग से मिल रही सफलता।

उमरेश्वर तालाब की सफाई में जनसहयोग से मिल रही सफलता।

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत भिण्ड जिले की ग्राम पंचायत ऊमरी में स्थानीय लोगों और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से सैकड़ों वर्ष पुराने उमरेश्वर तालाब की व्यापक सफाई कार्य की सफलतापूर्वक शुरुआत हुई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीर सिंह चौहान ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी सामुदायिक कार्य को पूर्ण रूप देने के लिए जन सहयोग अनिवार्य है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस पहल से न केवल तालाब का पर्यावरण सुधरेगा बल्कि आसपास के क्षेत्र में साफ-सुथरी और स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा मिलेगा।
उमरेश्वर मंदिर के पुजारी ने भी उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह तालाब न केवल ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्व रखता है, बल्कि गांव की पारिस्थितिकी और जलस्रोत के रूप में भी इसकी अहमियत है। उन्होंने ग्रामीणों से नियमित रूप से तालाब की साफ-सफाई और देखभाल करने के लिए सक्रिय भागीदारी देने का अनुरोध किया। स्थानीय युवाओं और पंचायत सदस्यों ने मिलकर जलाशय से जलकुंभी और कचरे को हटाया।
पंचायत ने आगे योजना बनाई है कि सफाई के बाद तालाब में जल संचयन और संरक्षण के उपाय लागू किए जाएंगे, साथ ही आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता और वृक्षारोपण को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस मुहिम से ग्रामीणों में सामूहिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत हुई है और भविष्य में यह तालाब जनभागीदारी का बेहतर उदाहरण बनेगा।

a

Related Articles

Back to top button