शिक्षा
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बिरखड़ी, रौन में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि बढाकर की गई 10 अगस्त।

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बिरखड़ी, रौन में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि बढाकर की गई 10 अगस्त।
*चयन परीक्षा 28 नवम्बर को होगी आयोजित*
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बिरखड़ी, रौन में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 में सम्मिलित होने हेतु ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर दिनांक 07 अगस्त 2026 की गई थी। जिसे अब बढ़ाकर अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 की गई है एवं चयन परीक्षा दिनांक 28 नवम्बर 2026 को आयोजित की जायेगी। चयन परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए www.navodaya.gov.in एवं https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs देख सकते है।