No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

टेक होम राशन की मात्रा और गुणवत्ता की होगी निगरानी।

टेक होम राशन की मात्रा और गुणवत्ता की होगी निगरानी।

*सुपरवाइजर को सम्पर्क ऐप पर उपस्थिति के आधार पर मिलेगा वेतन*

*पोषण अभियान अंतर्गत जिला पोषण समिति की बैठक का आयोजन*

जिला परियोजना अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग महेंद्र सिंह अम्ब ने कहा है कि टेक होम राशन की मात्रा और गुणवत्ता में कोई समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने बताया कि शासन निर्देशानुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा राशन प्रदान करने वाले स्वसहायता समूह के समक्ष चार राशन पैकेट का वजन लेना और एक राशन पैकेट अतिरिक्त प्राप्त कर उसकी गुणवत्ता जांच करना अनिवार्य किया गया हैय मात्रा अथवा गुणवत्ता में कमी पाई जाने पर टेक होम राशन स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक परियोजना से राशन का एक-एक सैंपल पंचनामा सहित जिला कार्यालय को भेजा जाना है, जिससे टेक होम राशन की गुणवत्ता की पुष्टि की जा सके। महेंद्र सिंह अम्ब ने निर्देश दिए कि टेक होम राशन का वितरण स्टीकर युक्त उचित पैकेजिंग में किया जाना सुनिश्चित किया जाए। श्री अम्ब ने ये निर्देश पोषण अभियान अंतर्गत जिला पोषण समिति की बैठक में दिए।

जिला परियोजना अधिकारी महेंद्र सिंह अम्ब ने निर्देश दिए कि सीएस मॉनिट के सभी संकेतकों की आगामी तीन दिवसों में प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अपार और आभा आईडी निर्माण, समग्र सत्यापन तथा सक्रिय हितग्राहियों का फेशियल रिकग्निशन सिस्टम पर पंजीयन में प्रत्येक सेक्टर को पांच प्रतिशत की वृद्धि करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर तक समस्त पांच वर्ष या कम उम्र के बच्चों का आधार पंजीयन पूर्ण किया जाना है जिसके लिए कम प्रगति वाले सेक्टर में विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती और धात्री महिलाओं का शत-प्रतिशत समग्र सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।

जिला परियोजना अधिकारी महेंद्र सिंह अम्ब ने निर्देश दिए कि अप्रारंभ आंगनवाड़ी भवन के लिए आगामी 15 दिवस के भीतर बाल विकास परियोजना अधिकारी अपने क्षेत्र के तहसीलदार और एसडीएम से आवश्यक समन्वय कर बस्ती के बीच में स्थित किसी शासकीय भूमि का चयन करें और प्रशासनिक स्वीकृति का प्रस्ताव भेजें। उन्होंने कहा कि 1 सितंबर से भवन निर्माण प्रारंभ हो जाना चाहिए। अपर कलेक्टर महेंद्र सिंह पाण्डेय ने कहा कि किसी भी स्तर पर विलम्ब के कारण ऐसी स्थिति नहीं बने जिससे भवन निर्माण का बजट लेप्स हो जाए।

बैठक में महेंद्र सिंह अम्ब ने लाडली लक्ष्मी योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना 2.0 योजना की विस्तृत समीक्षा की और निर्देश दिए कि घर-घर सर्वे कर समस्त पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सुपरवाइजर को सम्पर्क ऐप पर उपस्थिति के आधार पर वेतन भुगतान किया जाएगा अतः वे सुबह 9.30 बजे के पूर्व आंगनवाड़ी केंद्र पहुंच कर ऐप पर उपस्थिति दर्ज करें। उन्होंने कहा कि पोषण ट्रैकर ऐप पर आंगनवाड़ी केंद्र खुलने की नियमित निगरानी की जाए और अतिरिक्त प्रभार वाले केंद्र नहीं खुलने पर तत्काल नोटिस जारी किया जाए। महेंद्र सिंह अम्ब ने सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की और एलईडी के माध्यम से आंगनवाड़ी बच्चों को रुचिकर शाला-पूर्व गतिविधियां करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोषण पुनर्वास केंद्र भेजने के पहले कुपोषित सैम बच्चों की वजन और लंबाई की परियोजना अधिकारी स्वयं भी पुष्टि करें और उनके परिवारों को काउंसलिंग दें कि बच्चे को दो सप्ताह तक भर्ती किया जाएगा।

बैठक में अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय, सीएमएचओ डॉ जे एस यादव, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर और विकासखंड समन्वयक ने भाग लिया।

a

Related Articles

Back to top button