गोहद थाना पुलिस ने हत्या के तीन आरोपीगणो को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

गोहद थाना पुलिस ने हत्या के तीन आरोपीगणो को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
दिनांक 02.08.2026 को शहीद खाँन पुत्र सौहरव खाँन उम्र 65 साल निवासी ग्राम खितोली थाना गोहद ने अपने भाई शब्बीर खान की गोली मार कर हत्या करने की रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना गोहद पर 06 नामदर्ज लोगो पर अपराध क्र 165/26 धारा 103(1), 296(बी), 3(5) का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के निर्देशन में व एसडीओपी महेन्द्र कुमार गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोहद के नेतृत्व में जिला भिण्ड में आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। विवेचना के दौरान आज दिनाँक को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम खितोली के पूर्व सरपंच शब्बीर खान की हत्या के शेष आरोपीगण ग्राम कठ्वागुर्जर पर रोड़ पर खड़े हुए है और भागने की फिराक मे है उक्त सूचना प्राप्त होने पर हमराह फोर्स को अवगत करा कर ग्राम कठ्वागुर्जर से घेरा बंदी कर प्रकरण के तीन आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया आरोपीगणो को जेआर पर न्यायालय पेश किया गया।सराहनीय भूमिका – निरी. नरेन्द्र सिंह कुशवाह थाना प्रभारी गोहद, प्रआर 230 जितेन्द्र पाराशर प्र.आर. 157 सोनू कुमार, प्र. आर. 631 संतोष सिंह, प्रआर 566 महेश (सायबर सेल), प्रआर 46 आकाश केन, प्रआर 1133 गौरीशंकर, प्रआर 617 रिपुदमन सिंह, आर. 614 सर्वेश तोमर, आर 905 योगेन्द्र सिंह, आर चालक 1098 अमृत तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका है।




