ताजा ख़बरें
केंद्रीय मंत्री सिंधिया के समक्ष पूर्व में कांग्रेस की प्रत्याशी रहीं कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल।

अशोकनगर विधानसभा से उप चुनाव 2020 में कांग्रेस उम्मीदवार रहीं आशा दोहरे, नगर पालिका में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अनीता जैन, प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश जैन अमोल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की- कांग्रेस को बड़ा झटका। ग्वालियर/ कांग्रेस को बड़ा झटका,अशोकनगर विधानसभा से उप चुनाव 2020 में कांग्रेस उम्मीदवार रहीं आशा दोहरे, नगर पालिका में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अनीता जैन, प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश जैन अमोल शिवपुरी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान , केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के राष्टवादी विचारों से प्रभावित होकर उक्त लोगों ने नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।




