No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

मंत्री राकेश शुक्ला ने आगामी बुढ़वा मंगल की तैयारियों के संबंध में दंदरौआ धाम में बैठक ली, मंहत रामदास महाराज, कलेक्टर, एसडीओपी सहित कई अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद।

दर्शनार्थियों को न हो किसी प्रकार की कोई असुविधा – मंत्री राकेश शुक्ला।

मंत्री राकेश शुक्ला ने आगामी बुढ़वा मंगल की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों/कर्मचारियों की बैठक ली।

*दंदरौआ मेला की आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने निर्देश दिए*

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने आगामी बुढ़वा मंगल की तैयारियों के संबंध में महामंडलेश्वर महंत रामदास महाराज की उपस्थिति में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक दंदरौआ धाम परिसर में ली। इस दौरान कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, एसडीएम मेहगांव  नवनीत शर्मा, एसडीओपी महेंद्र गौतम, तहसीलदार राजकुमार नागोरिया, सीईओ जनपद मेहगांव सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि बुढ़वा मंगल के दिन मंदिर में भव्य मेले का आयोजन होगा। उन्होंने बुढ़वा मंगल से पूर्व बिजली एवं पानी की व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में आने एवं दर्शन करने उपरांत निकासी की उचित व्यवस्था करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों एवं दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को हनुमान जी के दर्शन सुगमता से हो सकें, उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। सड़क के अगल-बगल की झाड़ियां कटवा दी जाएं ताकि श्रद्धालुओं को आने में सुगमता रहे।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने आगामी 2 सितंबर बुढ़वा मंगल को दंदरौआ मेला में तीनों गेट पर एंबुलेंस, अस्थाई चिकित्सा अस्पताल, महिला डॉक्टर, कंट्रोल रूम स्थापित करने निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए।
उन्होंने बेरिकेटिंग, पेयजल शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था के लिए टैंकर व्यवस्था, रास्ते में जगह जगह पीने के पानी की व्यवस्था भी स्थानीय स्तर पर कराने निर्देश दिए। इसके साथ ही दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने, पीने के लिए ठंडा पानी और जगह-जगह अस्थाई टॉयलेट की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर के अंदर कोई दुकान नहीं लगाई जाए सुनिश्चित करें। उन्होंने नाकों पर टेंट और कुर्सी की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, फायर ब्रिगेड की व्यवस्था, साफ सफाई की व्यवस्था करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आवश्यक विद्युत व्यवस्था करना सुनिश्चित करें, 24 घंटे लाइट उपलब्ध रहे, मेला अवधि में लाइट नहीं जाए।

*मंत्री राकेश शुक्ला ने किया पौधारोपण*

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला एवं कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने मंदिर परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया।

a

Related Articles

Back to top button