ताजा ख़बरें
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने राजस्व कार्य में लापरवाही बरतने पर दो कर्मचारियों की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश जारी किए।

कलेक्टर ने दो कर्मचारियों की वेतनवृद्धि रोकी।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने राजस्व कार्य में लापरवाही बरतने पर दो कर्मचारियों की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश जारी किए।
जारी आदेश अनुसार सहायक ग्रेड-3 (प्रवाचक) वृत अटेर अशोक अर्गल एवं सहायक ग्रेड-3 (प्रवाचक) वृत सुरपुरा रामदत्त सिंह हरिऔध की एक-एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गई है।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि तहसील अटेर अन्तर्गत अशोक अर्गल सहायक ग्रेड-3 (प्रवाचक) वृत अटेर एवं रामदत्त सिंह हरिऔध सहायक ग्रेड-3 (प्रवाचक) वृत सुरपुरा द्वारा सीमांकन आवेदनों को बिना आरसीएमएस पर दर्ज किये सीधे राजस्व निरीक्षकों को सौंपे जाने के कारण एक-एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी जाती है।




