No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर

राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर

*15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवा ‘विकसित भारत क्विज’ में भाग लें*

राष्ट्रीय युवा महोत्सव, जिसका आयोजन वर्ष 1995 से प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर किया जाता है, देश के विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमियों से आने वाले युवाओं को एक मंच पर लाकर राष्ट्रीय एकता, युवा सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम रहा है। वर्ष 2025 में प्रधानमंत्री की विकसित भारत@2047′ के विजन के अनुरूप युवा महोत्सव का नाम बदलकर ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के रूप में किया गया।
इसी क्रम में 30वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव-विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (2027) का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से सहभागी बनाना तथा उनमें नेतृत्व, नवाचार एवं रचनात्मक चिंतन की भावना को प्रोत्साहित करना है।भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ ‘विकसित भारत क्विज’ का आयोजन किया जा रहा है। यह क्विज ‘माय भारत’ पोर्टल www.mybharat.gov.in पर उपलब्ध है। इसके माध्यम से देशभर के युवाओं को भारत के भविष्य को आकार देने तथा ‘विकसित भारत@2047 की परिकल्पना से जुड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

‘विकसित भारत क्विज’ 22 भाषाओं में आयोजित की जा रही है। इसमें भारत, भारतीय विरासत, देश की उपलब्धियों, विकास यात्रा तथा विकसित भारत@2047 की परिकल्पना से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रतिभागियों के सामान्य ज्ञान का परीक्षण किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं में जागरूकता बढ़ाना, ज्ञानपूर्ण सहभागिता को प्रोत्साहित करना तथा प्रत्येक राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश से व्यापक युवा प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है।

‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ का आयोजन पाँच चरणों में किया जाएगा। स्टेज-1 के अंतर्गत 17 अगस्त से 30 सितम्बर 2026 तक विकसित भारत क्विज का आयोजन होगा। इसके पश्चात स्टेज-2 में 05 से 09 अक्टूबर 2026 तक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। स्टेज-3 के अंतर्गत 10 से 16 नवम्बर 2026 तक जिला चौम्पियनशिप (प्रस्तुतीकरण) आयोजित होगी।
इसके बाद स्टेज-4 में 17 नवम्बर से 07 दिसम्बर 2026 तक राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संवाद (प्रस्तुतीकरण) का आयोजन किया जाएगा। इस प्रक्रिया का अंतिम चरण स्टेज-5, अर्थात राष्ट्रीय संवाद, होगा, जिसका आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। कलेक्टर भिण्ड द्वारा जिले के सभी पात्र युवाओं से अपील की गई है कि वे इस राष्ट्रीय पहल में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें। युवाओं की सक्रिय सहभागिता, रचनात्मक विचार एवं नेतृत्व क्षमता ही विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है। अतः सभी 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवा ‘विकसित भारत क्विज’ में भाग लेकर राष्ट्र निर्माण के इस महाअभियान का हिस्सा बनें।

a

Related Articles

Back to top button