No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

दंदरौआ धाम में बुढ़वा मंगल को लगेगा विशाल मेला,बैठक के बाद तैयारियों का दौर शुरू

दंदरौआ धाम में बुढ़वा मंगल को लगेगा विशाल मेला,बैठक के बाद तैयारियों का दौर शुरू

भिंड जिला का सुप्रसिद्ध दंदरौआ धाम जहां हनुमान जी विराजमान है, दंदरौआ धाम के मंहत रामदास महाराज ने बताया कि यहां विराजमान हनुमान जी को डॉक्टर हनुमान कहा जाता है, यंहा आकर बड़ी बीमारियों से पीड़ित मरीज 5 परिक्रमा लगाता है और दर्शन करके भभूति लेता है वह पूरी तरह ठीक हो जाता है यहां मंगलवार और शनिवार को भक्तों की भारी भीड़ रहती है। साल में एक बार बुढ़वा मंगल के दिन विशाल मेला लगता है, जिसको लेकर मंदिर समिति, स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन की बैठक हुई जिसमें आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई, बैठक में एसडीएम, एसडीओपी, महंत रामदास महाराज सहित कई संत और अधिकारी मौजूद रहे। महाराज ने बताया कि बुढ़वा मंगल बालों की आखिरी मंगलवार को पड़ता है इस बार 22 सितंबर को बुढ़वा मंगल मनाया जाएगा, जिसमें लाखों की संख्या में भक्तों के पहुंचने का अनुमान हैं।

a

Related Articles

Back to top button