No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर साक्षरता जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर साक्षरता जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

भिंड / दिनांक 8 सितंबर 2026 को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर नगर लहार में साक्षरता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जागरूकता रैली शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहार से प्रारंभ होकर,नगर के प्रमुख मार्ग से निकल कर,साक्षरता का संदेश दिया,रैली में प्रमुख रूप से खण्ड श्रोत समन्वयक लहार अजय कुमार झा,संकुल प्राचार्य लहार प्रदीप कुमार शर्मा ,ब्लॉक सह समन्वयक(साक्षरता) जानकी नंदन समाधिया सहित छात्राये एवं स्टाफ उपस्थित रहा,साक्षरता समन्वयक समाधिया द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि, राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 01 सितंबर 2026 से 14 सितंबर 2026 तक साक्षरता पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें 01 सितंबर 26 से निर्धारित गतिविधियों को निर्धारित कैलेंडर अनुसार निरंतर विकाशखण्ड में आयोजित किया जा रहा है, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुसार प्रदेश के समस्त असाक्षरों को ,शत प्रतिशत बुनियादी साक्षरता प्रदान करने के उद्देश्य से, प्रदेश में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम, जन जन साक्षर की भावना से,वर्ष 2022 से संचालित किया जा रहा है,जिसमे प्रदेश निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर है, साक्षरता जागरूकता रैली में प्रमुख रूप से आकाश पचौरी, चंद्रशेखर पाण्डेय, संजय वर्मा, दिलीप सोनी, जनशिक्षक बृजेंद्र सविता, संतोष परिहार,संदीप शिवहरे,सलीम खान सहित समस्त स्टाफ व छात्राये उपस्थित रही।

a

Related Articles

Back to top button