No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

नशे से दूरी है जरूरी नशा मुक्ति अभियान का मसूरी के मांगलिक गार्डन में आयोजन किया गया।

मध्यप्रदेश पुलिस के तत्वावधान में दिनांक 15 जुलाई से 30 जुलाई -2026 तक सतत् संचालित नशा मुक्ति अभियान *नशे से दूरी है जरूरी 2.0* के तहत आयोजन के क्रम में आज दिनांक 26-07-2026 रविवार को सुबह 8 00 बजे अटेर क्षेत्र के ग्राम मसूरी के महाकाली मंगलिक गार्डन में किया गया।
जिले के वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ शैलेन्द्र सिंह परिहार के द्वारा , भारतीय रेडक्रास सोसायटी ,शाखा भिण्ड ,खेल एवं युवा कल्याण विभाग भिण्ड और ज़िला पुलिस बल भिण्ड के संयुक्त तत्वावधान में श्रृजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम ग्राम मसूरी एवं देहरा की टीमों के बीच रस्साकसी प्रतियोगिता कराई गई ,जिसमें एसडीओपी अटेर रविन्द्र वास्कले एवं डीएसपी प्रशांत सिंह भदौरिया द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया , जिसमें बेस्ट ऑफ थ्री इवेंट में ग्राम मसूरी की टीम 2-1 से विजयी रही ,दोनों टीमों को पुरुस्कृत किया गया।

इसके बाद मांगलिक गार्डन के सभागार में मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर नशामुक्ति संवाद का शुभारंभ किया गया ।
सर्वप्रथम कार्यक्रम के आयोजक डॉ शैलेन्द्र सिंह परिहार ने सभी पधारे गणमान्य अतिथियों का स्वागत कर नशे की बुराई और उसके असीमित साइड फेक्ट तथा मृत्यु तक की विभीषिका पर प्रकाश डाला ।
कार्यक्रम में उपस्थित भारत विकास परिषद् के धीरज शुक्ला ने भी नशे को समाज के लिए एक धीमा जहर और प्रमुख शत्रु निरूपित कर मध्यप्रदेश पुलिस जिला भिण्ड के अभियान की सराहना की ।
डीएसपी प्रशांत भदौरिया 17 वीं वाहिनी बिसबल भिण्ड ने नशे से युवा पीढ़ी ,छात्र ,शहर ,गांव ,गरीब अमीर और समाज के हर तबके को होने वाली क्षति पर विस्तार से चर्चा की लोगों को जागरूक किया ।
इस अवसर पर समाजसेवी वीरे सिंह भदौरिया दद्दा भदावर वांस बल्ली वाले ने गायत्री परिवार की ओर से नशे से स्वयं की क्षति परिवार ,समाज और राष्ट्र की क्षति को रेखांकित किया ,युवा नेता संतोष सिंह भदौरिया मसूरी ने नशे के कारण गृह क्लेश , अर्थिक तंगी ,शारीरिक व मानसिक क्षति और मौत तक के भयावह सफर को संवाद से जीवंत कर नशामुक्ति की आवश्यकता पर जोर दिया ।
अंत में कार्यक्रम में उपस्थित अटेर एसडीओपी  रविन्द्र वास्कले ने नशामुक्ति अभियान में मध्यप्रदेश पुलिस , डीजीपी  तथा पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में सफलता पूर्वक दिनांक 15 जुलाई से आज तक जिले में लगभग हर स्तर पर अभियान के माध्यम से विभिन्न संचार मीडिया संसाधनों के साथ समाज के सभी वर्गों से पुलिस को मिल रहे सतत सहयोग से अब तक 6 लाख से अधिक लोगों तक जिले में जन जागरूकता अभियान का सार्थक संदेश पहुंचने की बात कह कर सभी का आभार जताया ,साथ ही उपस्थित नागरिकों युवाओं को नशा न करने की शपथ दिलाई ।
कार्यक्रम में उपस्थित थाना प्रभारी पावई निरंजन , प्रधान आरक्षकगण मृगेंद्र सिंह जादौन , गौरव मिश्रा , हरवेंद्र सिंह राजावत , सोनेन्द्र सिंह राजावत,विपिन सिंह भदौरिया , रामकुमार पाण्डेय और आरक्षक पवन यादव को अभियान में उनकी सतत् भूमिका हेतु आयोजक मंडल द्वारा शॉल श्रीफल से सम्मानित भी किया गया । साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सभी कोच ,प्रशिक्षक और खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया ।
इस अवसर पर देहरा मसूरी के सरपंच और लगभग 100 की संख्या में ग्रामीण जन नागरिक युवा उपस्थित रहे ।

a

Related Articles

Back to top button