कलेक्टर ने भिण्ड जिला मुख्यालय पर आयोजित राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का किया निरीक्षण।

कलेक्टर ने भिण्ड जिला मुख्यालय पर आयोजित राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का किया निरीक्षण।
जिला मुख्यालय पर 03 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हुई परीक्षा निर्विघ्न रूप से सम्पन्न।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन भिण्ड जिला मुख्यालय पर 03 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। भिण्ड जिला मुख्यालय पर आयोजित राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने परीक्षा केंद्र शा. एम.जे.एस. स्नात. महा. वि. बायपास रोड़ भिण्ड, शा. एम.एल.बी. कन्या उमावि. वनखण्डेश्वर मंदिर के पास भिण्ड, शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. लश्कर रोड़ भिण्ड में जाकर निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान एसडीएम गोहद पराग जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
भिण्ड जिले में राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 में 1233 परीक्षार्थी शामिल होने थे। जिसमें प्रथम प्रश्न पत्र में 1031 परीक्षार्थी शामिल हुए और 202 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे तथा दूसरे प्रश्न पत्र में 1015 परीक्षार्थी शामिल हुए और 218 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर निरीक्षण के लिए उड़नदस्ता दल का गठन कर अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। प्रारंभिक परीक्षा दो सत्रों में आयोजित हुई। प्रथम प्रश्न पत्र का समय प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय प्रश्न पत्र अपरान्ह 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक हुआ।




