No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरेंशिक्षा

अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा जिले में संचालित बालक एवं कन्या छात्रावास में कोचिंग हेतु शिक्षकों का किया जाना है चयन।

अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा जिले में संचालित बालक एवं कन्या छात्रावास में कोचिंग हेतु शिक्षकों का किया जाना है चयन।

*इच्छुक योग्य एवं अनुभवी उम्मीदवार 20 जुलाई तक प्रस्तुत कर सकते हैं आवेदन*

जिला संयोजक अनु.जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग भिण्ड ने बताया है कि अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा जिला भिण्ड के अंतर्गत जिला मुख्यालय पर संचालित महाविद्यालयीन कन्या एवं बालक छात्रावास भिण्ड में निवासरत कक्षा 11 से स्नातकोत्तर में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अग्रेंजी विषय की विशेष कोंचिग सुविधा उपलब्ध करायी जाना है।
इसी प्रकार जिला मुख्यालय पर संचालित सीनियर उत्कृष्ट बालक एवं कन्या छात्रावास भिण्ड में प्रवेशित कक्षा 09 से 10वीं तक के विद्यार्थियों को गणित, विज्ञान, अग्रेंजी एवं कम्प्युटर/सामान्य ज्ञान एवं कक्षा 11वीं एवं 12वीं गणित समूह-यथा गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र, अग्रेंजी, कम्प्युटर/सामान्य ज्ञान, जीव विज्ञान समूह-यथा प्राणीशास्त्र, वनस्पित शास्त्र, कामर्स समूह-यथा एकाउन्ट, एप्लाइड अर्थ शास्त्र, साथ ही विकास खण्ड मुख्यालय में संचालित बालक एवं कन्या विकास खण्ड स्तरीय उत्कृष्ट छात्रावासों में प्रवेशित कक्षा 9-10वीं एवं 11-12वीं के विद्यार्थियों को अग्रेंजी/गणित/विज्ञान विषय की कोचिंग सुविधा उपलब्ध करायी जानी है। कोचिंग का समय प्रातः 8 बजे से 10 बजे एवं सायं 5 से 8 बजे तक निर्धारित रहेगा। चयनित
कोचिंग शिक्षकों को शासन द्वारा निर्धारित मानदेय प्रदाय किया जावेगा।
इच्छुक योग्य एवं अनुभवी उम्मीदवार जो कि स्थानीय शासकीय महाविद्यालय के विषय विशेषज्ञ, सहायक प्राध्यापक, शिक्षा विभाग के उत्कृष्ट विद्यालय के विषय विशेष शिक्षक, उत्कृष्ट प्रायवेट कोचिंग संस्थान, प्रायवेट शिक्षक दिनांक 20 जुलाई 2026 तक अपने आवेदन नियत दिनांक में संबंधित छात्रावासों में प्रस्तुत कर सकते हैं।

a

Related Articles

Back to top button