No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में आयोजित भव्य चल समारोह 11 मई 2026 को निकलेगा।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में आयोजित भव्य चल समारोह 11 मई 2026 को निकलेगा।
भगवान परशुराम जन्म उत्सव के उपलक्ष में 11 मई 2026 को भव्य परशुराम चल समारोह का आयोजन किया जाएगा
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बाबा भगवान दास सेथिया ने बताया ब्राह्मण महासभा भिंड एवं परशुराम सेना की संयुक्त मीटिंग में निर्णय लिया गया है पहले 8 मई को निकालने वाली बाइक रैली एवं 10 मई को निकालने वाला चल समारोह अब संयुक्त रूप से 11 मई 2026 को निकलेगा आयोजन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं चल समारोह बड़े हनुमान जी के मंदिर अटेर रोड से बेटी बचाओ चौराहा अग्रसेन चौराहा परेड चौराहा गोल मार्केट माधवगंज हाट होते हुए भगवान परशुराम मंदिर पहुंचेगा जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन, युवा एवं महिलाएं शामिल होंगी। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी, बैंड-बाजे एवं धार्मिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी।
समारोह का उद्देश्य समाज में एकता, संस्कृति और सनातन परंपराओं का संदेश देना है। ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित सतीश जोशी ने बताया आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है तथा समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा उर्फ सोनू ने बताया कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं अन्य व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न होगा।

a

Related Articles

Back to top button