No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

नागरिकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध लोक सेवाएँ गाँव व वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराना सरकार का उद्देश्य – सांसद संध्या राय

नागरिकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध लोक सेवाएँ गाँव व वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराना सरकार का उद्देश्य – सांसद संध्या राय

*”सेवा सेतु अभियान – सरकार आपके द्वार” शिविर हुआ सम्पन्न*

सांसद संध्या राय के मुख्य आतिथ्य तथा विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जनपद अध्यक्ष भिण्ड सरोज बघेल के विशिष्ट आतिथ्य में गत दिवस जनपद पंचायत भिण्ड द्वारा सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत वीर सिंह चौहान, एसडीएम भिण्ड महेंद्र सिंह सौजन्य, सीईओ जनपद भिण्ड शालू दोहरे सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सांसद संध्या राय ने सम्बोधित कर कहा कि राज्य शासन द्वारा नागरिकों को पारदर्शी, संवेदनशील, उत्तरदायी एवं समयबद्ध लोक सेवाएँ सीधे उनके गाँव व वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकासखण्ड स्तर पर प्रदेशव्यापी “सेवा सेतु अभियान – सरकार आपके द्वार” का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान प्रदेश में चल रहे व्यापक ‘सेवा संकल्प अभियान’ (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026) का एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं केंद्रीय घटक है।विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केन्द्र एवं राज्य सरकार की समस्त फ्लैगशिप हितग्राहीमूलक योजनाओं का आम नागरिकों, विशेषकर कृषकों, ग्रामीणजनों, श्रमिकों, महिलाओं, वंचितों और कमजोर वर्गों को मौके पर ही लाभ पहुंचाना है। इस अभियान को ‘जन-विश्वास अभियान’ के साथ भी संबद्ध किया गया है, ताकि जनता के बीच सुशासन, पारदर्शिता और प्रशासनिक जवाबदेही के विश्वास का सेतु स्थापित हो सके।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वीरसिंह चौहान द्वारा बताया गया कि शिविर में होने वाले प्रमुख कार्य के रूप में विभिन्न योजनाओं के शेष पात्र हितग्राहियों को सूचीबद्ध कर शेष पात्र हितग्राहियों को शासन द्वारा दिये गए वार्षिक टारगेट अनुसार कैंप में ही लाभ देना है।
शिविर में बच्चों द्वारा समाज को बेटी पढ़ाओ – बेटी बचाओ का संदेश देने हेतु नुक्कड़ नाटक की की प्रस्तुति की गई।

a

Related Articles

Back to top button