No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

मन की बात से लोकल फॉर वोकल से ग्लोबल बनने के मार्ग खुले : मुदगल

भिण्ड। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात का 100वां एपिसोड भिण्ड नगर सहित जिले की पांचों विधानसभा के बूथ पर कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठगणों के साथ सुनी। इस अवसर पर मन की बात के जिला प्रभारी अर्पित मुदगल ने कहा कि मन की बात के 100वे एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह यथार्थ सत्य कहा कि मन की बात से जो मुद्दा जुड़ा वो जनआंदोलन बन गया। मन की बात एक ऐसा पर्व जो हर महीने आता है, जिसका इंतजार हम सभी को होता है। उन्होंने कहा कि मन की बात अब देश की आवाज बन रही है, जिससे लोकल फॉर वोकल से ग्लोबल बनने के कार्य देशभर के नागरिक कर लाभान्वित हो रहे हैं।
भिण्ड ग्रामीण मण्डल के कार्यकर्ताओं ने भी सुनी पीएम मोदी के मन की बात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात का 100वां एपिसोड को रविवार को भिण्ड ग्रामीण मण्डल के मानपुरा पंचायत के बूथ क्र.25 में पूर्व सरपंच ध्रुवसिंह राजावत लहरौली के निवास पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष एवं टीम ने पूर्व विधायक मुन्नासिंह भदौरिया एवं जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह टंटी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, मण्डल अध्यक्ष वैभव सिंह राजावत, शंकर राजावत, मनीष सिंह, अरुण शर्मा, भूपेन्द्र ओझा, रूप कुमार, संजय सिंह राजावत, पूर्व सरपंच ध्रुव सिंह राजावत, नीतू भदौरिया, गुड्डन राजावत, पतंगी सिंह आदि के साथ मन की बात को सुना।

a

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button