No Slide Found In Slider.
अपराध

दो आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ भिंड एसपी के निर्देश पर पावई पुलिस ने धर दबोचा।

भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देश, अटेर एसडीओपी सुरेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में दो आरोपियों को 315 बारे दो कट्टे के साथ 3 राउंड के साथ पावई थाना प्रभारी सुधाकर सिंह तोमर ने किया गिरफ्तार।जानकारी प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्ति आदर्श पावई में किसी घटना को अंजाम देने के लिए मय हथियारों के साथ घूम रहे हैं। जैसे ही जानकारी मिली तत्काल थाना प्रभारी सुधाकर सिंह तोमर ने फोर्स के साथ घेराबंदी कर पकड़ा तो दोनों आरोपी माधव सिंह गुर्जर पुत्र सर मन सिंह गुर्जर और सुनील सिंह गुर्जर पुत्र रामबरन सिंह गुर्जर निवासी का आदर्श पावई को पकड़ के चेक किया तो दोनों के पास लोडेड 315 बोर के दोनों के पास मिले उक्त दोनों से पूछताछ की तो बताया कि कल रात में दोनों में लड़ाई हो गई थी जबकि रिश्ते में दोनों चाचा भतीजे हैं, आज एक दूसरों को मारने के लिए कट्टा लेकर घूम रहे थे, अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो हो सकता है एक दूसरे की हत्या कर सकते थे।

a

Related Articles

Back to top button