No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

प्रदेश में भाजपा की सरकार और लहार में विधायक बनाने की करें तैयारी : शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री चौहान ने रावतपुरा में की रामलला की पूजा अर्चना

भिण्ड। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ रविवार को लहार क्षेत्र के रावतपुरा धाम पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने वहां पहुंचकर रामलला के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश के समृद्धि और विकास के लिए आशीर्वाद मांगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रावतपुरा महंत रविशंकर महाराज से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से सत्ता और संगठन की ताकत को मजबूत करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए और लहार से भाजपा का विधायक बनाने के लिए एकजुट होकर अपने-अपने बूथ को जिता कर सत्ता और संगठन को मजबूत करें। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के दूसरे चरण में ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका निभाई है, इसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं।

मुख्यमंत्री चौहान की अगवानी करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, नगरीय प्रशासन आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, भिण्ड विधायक संजीव सिंह कुशवाह, पूर्व विधायकगण नरेन्द्र सिंह कुशवाह, रसाल सिंह, मथुरा प्रसाद महंत, राकेश शुक्ला, रणवीर सिंह जाटव, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. रमेश दुबे, रोमेश महंत, अशोक चौधरी, अम्बरीश शर्मा गुड्डू, नवल किशोर मिश्रा, हृदेश सिंह राजावत, कोकसिंह चौहान, रामकुमार महाते, संतोष बौहरे, नंदराम सिंह बघेल, योगेन्द्र सिंह पप्पू, विकास बौहरे, दीपक सिंह राजावत, शशि भारद्वाज, जबर सिंह कुशवाह, मनोज शास्त्री, संजीव नायक एडवोकेट, उपेन्द्र राजौरिया, अतिराज सिंह नरवरिया, शिवप्रताप सिंह राजावत, नीलम शर्मा, राकेश महाते, अनूप त्यागी, कुलदीप कौरव, देवेन्द्र उपाध्याय, संजीव चौधरी, विनय शर्मा, हरीबाबू शर्मा निराला, जितेन्द्र भास्कर, अंजनी कुरचनिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

a

Related Articles

Back to top button