No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सम्राट पृथ्वीराज चौहान देश के गौरव हैं, जिन पर आज भी सबको गर्व है : पाठक

भिण्ड। प्रखर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवामोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने उनको नमन करते हुए कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान आर्कषक कद-काठी और सैन्य विद्याओं में निपुण योद्धा थे। उनकी वीरता लोकप्रिय गाथा यह है कि मोहम्मद गौरी ने उन्हें बंधक बना लिया गया था और गरम सलाखों से उनकी आंखों में डालकर अंधा बना दिया, तब भी उन्होंने मोहम्मद गौरी को उसी के दरबार में मार गिराया था।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पाठक ने बताया कि हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की देशभक्ति और शूरवीरता से नई पीढ़ी को अवगत कराने की जरूरत है। अपना इतिहास जानकर ही भावी पीढ़ी में देश की माटी के प्रति प्रेमभाव जाग्रत होगा। कोई भी देश अपने इतिहास से आगे बढ़ता है, राष्ट्र को सबसे ज्यादा नुकसान उसके इतिहास को विस्मृत करने से होता है। इतिहास में उल्लेखित पूर्वजों के शौर्य और बलिदान से नई पीढ़ी में देश प्रेम का जज्बा पैदा होता है। यही कारण रहा कि विदेशी आक्रांताओं ने सबसे पहले देश पर प्राण न्यौछावर करने वालों के इतिहास से छेड़छाड़ की। एक ओर जहां हमलावरों को महान और सम्राट जैसे शब्दों से सम्मानित किया गया, वहीं देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले राजाओं को इतिहास में उचित स्थान नहीं मिला। यही कारण है कि नई पीढ़ी उनके बारे में ज्यादा नहीं जानती है। पाठक ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज भारत के गौरव हैं, जिन पर आज भी सबको गर्व है। पृथ्वीराज चौहान अजमेर के सम्राट थे, जिन्होंने मोहम्मद गौरी को नाकों चने चबवा दिए थे। पृथ्वीराज चौहान के अंदर आवाज सुनकर बाण से निशाना भेदने का गुण था।

a

Related Articles

Back to top button