No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

लाडली बहना योजना महिलाओं के स्वाभिमान की रक्षा करेगी : ममता

महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जताया आभार

भिण्ड। लाडली बहना योजना महिलाओं के स्वाभिमान की रक्षा करेगी और उनके सशक्तिकरण की मिसाल बनेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त करने के लिए जो ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उसके लिए मैं पूरे जिले की बहनों की ओर से मुख्यमंत्री चौहान का आभार प्रकट करती हूं। यह बात भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ममता भदौरिया ने होटल सम्राट में मीडिया से रूबरू होते हुए कही। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया एवं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा जैन विशेष रूप से मौजूद थीं।
उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना से प्रदेश की बहनों के सौभाग्य का उदय हुआ है। 10 जून से प्रदेश भर में पंजीकृत एक करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों में से पात्र बहनों को उनके एकाउण्ट में हर महीने एक हजार रुपए मिलने लगेंगे। इतनी बड़ी संख्या में बहनों का पंजीकरण हमारी नीतियों और हमारी नीयत के प्रति प्रदेश कीमाताओं-बहनों के अटूट विश्वास का प्रतीक है। लाड़ली बहना योजना मेरी बहनों के जीवन में बदलाव का नया अध्याय लिखेगी। इस योजना से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार आएगा, साथ ही महिलाओं में बचत की प्रवृत्ति बढ़ेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि लाडली बहना योजना के माध्यम से हर समाज की महिलाओं को लाभ मिलेगा। नौ वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को हो रहे हैं। 30 मई से 30 जून तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे। उन्होंने कहा कांग्रेस के पास ना तो कोई नीति है ना कोई विकास का वजन है मां तो झूठ बोलने में माहिर है।
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा जैन ने संगठनात्मक कार्यक्रमों का प्रतिवेदन पत्रकारों के समक्ष प्रस्तुत करते हुए बताया कि आंगनबाड़ी परिवार मिलन एक जून से प्रारंभ होकर तीन जून तक चलेगा, लखपति दीदी स्वागत संपर्क अभियान एक जून से 13 जून तक, स्व-सहायता की बहनों के बीच संपर्क सात जून से लेकर नौ जून तक, नव मतदाता युवती सम्मेलन 18 जून से 19 जून तक जिले के सभी 26 मण्डलों में आयोजित किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ अभिभाषक विधानसभा संयोजक मेहगांव मायाराम शर्मा एडवोकेट, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सीमा शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष एडवोकेट नीलम भदौरिया, जिला महामंत्री आरती पाठक एवं संगीता कौशल, जिला उपाध्यक्ष विनीता सोनी, महाराणा प्रताप मण्डल के अध्यक्ष शेरू पचौरी मौजूद थे।

a

Related Articles

Back to top button