No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

हिन्दू साम्राज्य के स्थापना वर्ष पर गोहद में निकला विशाल चल समारोह

गोहद। छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा स्थापित हिन्दू साम्रज्य का 350वे वर्ष के अवसर पर गोहद नगर में हिन्दवी स्वराज्य समारोह समिति द्वारा विशाल चल समारोह का आयोजन किया गया। चल समारोह गायत्री मन्दिर से आरंभ होकर पुराना बस स्टैण्ड, सदर बाजार, नया बस स्टैण्ड, अटल चौक, गंज बाजार होते हुए नगर पालिका प्रांगण पहुंचा। चल समारोह का स्थान-स्थान पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। नगर पालिका प्रांगण में कोमलेश जी का उदबोधन हुआ। यहां उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्यभिषेक पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हमारे पूर्वजों ने इतने कष्ट झेले हैं उनके स्मरण से हमारी रूह कांप जाए। उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी पराक्रमी थे, उनकी वीरता का ही परिणाम है कि बिपरीत परिस्थितियों के बाद हिन्दू साम्रज्य की स्थापना की। मंच पर अशोक गुर्जर उपस्थित थे एवं मंच संचालन महेश श्रीवास्तव ने किया।

a

Related Articles

Back to top button