No Slide Found In Slider.
अपराध

गांजे की खेप के साथ आरोपी को एसपी के निर्देश पर बरोही एवं साइबर पुलिस ने पकड़ा।

भिण्ड पुलिस ने अवैध 51 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार को एसपी के निर्देश पर बरोही पुलिस ने किया गिरफ्तार।

भिण्ड एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन में मादक पदार्थों धरपकड़ हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारियों को मुखबिर तन्त्र विकसित करने के लिये निर्देर्शित किया गया था ।इसी तारतम्य मे डीएसपी हेड क्वार्टर पूनम थापा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरोही अमित सिकरवार एवं सायवर सेल टीम के द्वारा थाना क्षेत्र थाना बरोही के अन्तर्गत दिनांक 13.03.2022 को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि व्यक्ति पावई तरफ से सेमरपुरा तिराहे तरफ अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर निकलने वाला है तथा भिण्ड सप्लाई करने के लिये जा रहा है उक्त सूचना पर मुखविर द्वारा बताये गये स्थान पर पावई रोड एतहार झाल की पुलिया पर पहुॅचे तथा वाहन चंकिंग लगायी गयी जहाँ पावई की ओर से कुछ वाहन सामान्य तौर पर निकले फिर मुखविर द्वारा बताये हुलिये का एक व्यक्ति बिना नम्बर की हीरो सुपर स्प्लेन्डर कम्पनी की मोटर सायकिल चलाकर पावई तरफ से आता दिखा जो मोटर सायकिल पर पीछे दो सफेद प्लास्टिक की बोरी बाधे हुये था जो पुलिस को देखकर सक्पका कर गाडी मोडने लगा जिसे हमराह फोर्स की मदद से घेराबन्दी कर पकड़ा एवं मोटर सायकल पर बधी हुयी दो प्लास्टिक बोरियों को खोलकर देखा तो उसमे अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) मिला उक्त घटना के सम्बन्ध मे आरोपी को गिर० कर किलो अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) जप्त किया जाकर थाना बरोही में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।बरामद मशरुका 01. गाँजा 51 किलो 200 ग्राम गाँजा, कीमती- 5,25,000 /- रुपये 02. एक सुपर स्प्लेन्डर मोटर सायकिल, कीमती 40,000 /कुल बरामद मालमशरुका कीमती- 5,65,000 रुपये सराहनीय भूमिका उक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी बरोही अमित सिकरवार, सायवर सेल प्रभारी उ०नि० शिवप्रताप सिह राजावत, स० उ०नि० सत्यवीर सिहं, प्रआर0 982 प्रमोद पाराशर, प्रआर0 566 महेश कुमार, प्रआर0 315 सतेन्द्र यादव, आर 281 आनन्द दीक्षित, आर0 69 हरपाल, आर 895 दिलीप सिंह, आर 1322 सौरभ कौरव, आर1060 अर्जुन, आर0 857 जयशंकर, आर0 655 अभिमन्यु तोमर, आरचा0 1152 गिरराज शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

a

Related Articles

Back to top button