No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

नल-जल योजना सिर्फ कागजों में धरातल पर जीरो : नयन सिंह

कांग्रेस ने प्रेसवार्ता कर प्रशासन और भाजपा सरकार को घेरा

भिण्ड। कांग्रेस के सामाजिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नयन सिंह राजावत बाराकला द्वारा विधानसभा क्षेत्र के समस्याओं को लेकर प्रेस वार्ता की गई। जिसमें कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष एडवोकेट रामकिशोर भारद्वाज, संगठन मंत्री इरशाद अहमद विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेता नयन सिंह ने कहा कि भिण्ड ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या बड़ी विकराल रूप ले रही है। पाण्डरी, नयागांव, लहरोली तीनों सब स्टेशन पर लगभग एक सैकड़ा गांव प्रभावित हो रहे हैं। इनकी सप्लाई रौन से हटाकर भिण्ड से शुरू की जाए। 33 केव्ही लाइन पुरानी जर्जर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि नल-जल योजना ग्रामीण क्षेत्र में एक भी जगह शुरू नहीं हुई, जबकि कागजों में शुरू होने की औपचारिकता पूरी की जा रही है। उन्होंने पुलिस को घेरते हुए कहा कि भिण्ड में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है, ऊमरी में लगातार दो मर्डर हो गए, लूट के मामले बढ़ रहे हैं। पुलिस अपराधियों को चिन्हित नहीं कर पाई।
पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशोर भारद्वाज ने कहा कि भिण्ड का व्यापारी दहशत में है, सदर बाजार भिण्ड में कई व्यापारियों के साथ लूट, गोलीबारी की घटना हो चुकी है पुलिस का खौफ नहीं है। कांग्रेस के संगठन मंत्री इरशाद अहमद ने गौरी सरोवर से मीट मण्डी हटाने की मांग की। साथ ही उन्होंने गौरी सरोवर के चारो और बाउण्ड्रीवाल बनाने की मांग रखी।
शिक्षा विभाग में छात्रवृति घोटाला अभी तक एफआईआर क्यों नहीं : डॉ. भारद्वाज
प्रेसवार्ता में कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि शिक्षा विभाग में छात्रवृत्ति घोटाला जो हुआ है, उस पर अभी तक जिलाधीश कार्रवाई नहीं कर पाए क्यों? उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में फर्जी फर्मों में फर्नीचर के नाम पर करोड़ों रुपए का भुगतान कर दिया गया। डॉ. भारद्वाज बोले कि यदि जिलाधीश भिण्ड तीन दिन के अंदर कार्रवाई नहीं करते हैं तो फिर कांग्रेस आंदोलन करेगी।
भाजपा सरकार व्यापारियों को सुरक्षा देने में नाकाम
कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता डॉ. अनिल भारद्वाज ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा भिण्ड का व्यापारी आज दहशत में हैं। सदर बाजार में कई गोलाबारी, चोरी, लूट की घटना घटित हो रही हैं। ऊमरी में मर्डर का खुलाशा नहीं कर पाई। अफसोस कोई भाजपा नेता का एक बयान तक नहीं आया। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस अपराध रोकने में नाकाम साबित हुई है।

a

Related Articles

Back to top button