No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मुख्यमंत्री ने मेहगांव क्षेत्र के दो लोगों से फोन पर चर्चा कर जानी उनकी समस्या

संतुष्टिपरक समाधान हेतु दोनों व्यक्तियों के घर पहुंचे अफसर

समस्या का निराकरण होने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

भिण्ड। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले की जनपद मेहगांव क्षेत्र के सतीश सिंह एवं गोविन्द सिंह को औचक फोन लगा उनसे चर्चा कर समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। दोनों व्यक्तियों ने अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्या कोई भी हो, मेरे रहते घबराने या चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। सबकी समस्या का न्यायोचित समाधान करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिकायत की जानकारी लेते ही जिले के कलेक्टर को फोन करके शिकायतों का त्वरित, न्यायोचित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक समाधान करने हेतु निर्देश दिए। मुख्यमंत्री द्वारा मिले निर्देश के अनुपालन में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने संबंधित अधिकारियों का दल गठित कर शिकायत कर्ताओं के घर जाकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने हेतु निर्देशित किया। जिला प्रशासन अधिकारियों के संयुक्त दल ने शिकायत कर्ताओं के घर पहुंच उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली।
शिकायकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित कार्रवाई कर समाधान हुआ। जनपद मेहगांव के ग्राम बरिकेपुरा निवासी सतीश सिंह ने अवगत कराया कि गांव में बिजली की केविल जली हुई है, बिजली विभाग से संपर्क करने पर कहते हैं की बजट नहीं है। उक्त शिकायत के संबंध में उपयंत्री/ सहायक यंत्री विद्युत विभाग एवं हल्का पटवारी द्वारा मौके पर जाकर जानकारी ली और शिकायतकर्ता से बात की गई। ग्राम पंचयात सोनी के ग्राम बरिकेपुरा की केबिल जल गई थी, जिसे बदलने का कार्य तत्काल कर केबिल बदल दी गई है। सतीश सिंह ने मिली जानकारी पर संतुष्टि व्यक्त कर मुख्यमंत्री शवराज सिंह चौहान को त्वरित कार्रवाई कर समाधान करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।


इसी प्रकार गल्ला मण्डी मेहगांव निवासी सीमा हिण्डोलिया ने बताया कि वर्ष 2022 मैं शौचालय बना था जिसका रुपया अभी तक नहीं आया। उक्त शिकायत के संबंध में शौचालय एक सितंबर 2022 को स्वीकृत हुआ एवं इसका जिओ टैग 26 अप्रैल 2023 को किया गया। शौचालय प्रोत्साहन की राशि 12 हजार रुपए गत 13 जून को जारी की गई है, जो कि आज उनके खाते में पहुंच गई। सीमा हिण्डोलिया ने संतुष्टि व्यक्त कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को त्वरित कार्रवाई कर समाधान करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसी प्रकार जनपद मेहगांव के ग्राम अड़ोखर निवासी गोविन्द सिंह ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके चाचा फूलसिंह को डीबीटी न होने की वजह से पीएम किसान सम्मान निधि नहीं मिल रही है। उक्त शिकायत के संबंध में परीक्षण में यह पाया गया कि शिकायतकर्ता के चाचा फूलसिंह को चार सितंबर 2019 से 29 दिसंबर 2021 तक किसान सम्मान निधि की नौ किस्त प्राप्त हो गई हैं। शेष चार किस्त तकनीकी समस्या के कारण प्राप्त नहीं हो सकीं। शिकायतकर्ता के चाचा फूलसिंह की पीएम किसान की प्रोफाइल में गत तीन जून को एक्टिवेट हुआ है। शासन द्वारा अगली किस्त भेजे जाने पर शेष किस्त शिकायतकर्ता के चाचा फूलसिंह को प्राप्त हो जाएंगी। शिकायतकर्ता गोविन्द सिंह को अवगत करा दिया गया गया है। गोविन्द सिंह ने जांच उपरांत मिली जानकारी से संतुष्टि व्यक्त कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को त्वरित कार्रवाई कर समाधान करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया है।

a

Related Articles

Back to top button