No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बच्चों के संग बिखेरे योग के विविध रंग

किशोरी पब्लिक स्कूल ने गौरी पर मनाया योग दिवस

भिण्ड। गौरी सरोवर स्थित किशोरी वाटर स्पोर्ट्स बोट क्लव पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समाजिक कार्यकर्ता, वरिष्ठ समाजसेवी और किशोरी वाटर क्लब के निर्देशक राधेगोपाल यादव के निर्देशन में धूमधाम से मनाया गया।
इस दौरान सूर्य नमस्कार के साथ विभिन्न योग आसन को कराया गया तथा योग एवं वाटर स्पोर्ट का समन्वय करते हुए अभ्यास कराए गए। इसके अलावा बच्चों को अनुशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरुक कर शपथ भी दिलाई। अंत में आभार प्रदर्शन समाजसेवी दानवीर दीक्षित ने किया। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया, जनसेवा मित्र जिला प्रभारी वेदांत, खेल विभाग से ब्रजवाला यादव, राजीव यादव, समाजसेवी डॉ. साकार तिवारी, दानवीर दीक्षित, संदीप मिश्रा, शिक्षक सोनपाल यादव, संजीव श्रीवास्तव, विजय यादव, अनमोल सहित स्पोर्ट क्लब शिक्षक सागर यादव, मनासा पाल, निश्चल यादव, राधेश्याम यादव, शिखर दुबे, साक्षी यादव, श्रेया यादव मौजूद रहे।

a

Related Articles

Back to top button