No Slide Found In Slider.
अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मौ पुलिस ने चोरी गई आठ भैंसे बरामद की, आरोपी फरार

भिण्ड। मौ थाना पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम सरनाम सिंह का पुरा से चोरी गई आठ भैंसों को बरामद कर लिया है। जिनकी कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई गई है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को फरियादी भूपेन्द्र सिंह गुर्जर पुत्र बजीर सिंह गुर्जर निवासी ग्राम सरनाम सिंह का पुरा ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी आठ भैंसें एवं पडिय़ा को कुछ लोग चोरी कर ले गए हैं। थाने में धारा 379 भादंवि के तहत अपराध क्र.160/2023 दर्ज कर विवेचना शुरू की। रविवार को जरिए मुखबिर थाना प्रभारी मौ उदयभान सिंह यादव को सूचना मिली कि ग्राम छेंकुरी और सिनोर के बीच खेतों की झाडिय़ों में दो व्यक्ति कुछ भैंसे लिए संदिग्ध अवस्था में बैठे हैं। पुलिस बल ने घेराबंदी कर भैंसों को बरामद कर लिया लेकिन आरोपी भाग निकले। पुलिस ने उक्त भैंसों को फरियादी के सुपुर्द कर दिया और आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में मौ थाना प्रभारी निरीक्षक उदयभान सिंह यादव, उपनिरीक्षक प्रवेन्द्र सिंह, सउनि नेतराम सिंह, पंचम सिंह गुर्जर, विनोद कुमार, प्रधान आरक्षक इरशाद अली, रमेश चौहान, आरक्षक गंधर्व सिंह गुर्जर, ओमवीर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, रंजीत सिंह, विनोद कुमार, अचित्र सिंह, सैनिक जुलाल, आशाराम, जितेन्द्र सिंह, वीरसिंह की सराहनीय भूमिका रही।

a

Related Articles

Back to top button