No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

खुशियों की दास्तां : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में मिली राशि से घर में आई खुशहाली

राधा तोमर ने अपने बच्चे के लिए खरीदे खिलौने

भिण्ड। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए की राशि आने से महिलाओं में नए आत्मविश्वास का संचार हुआ है। महिलाओं ने इस राशि का उपयोग अपनी जरूरत के अनुसार करना प्रारंभ कर दिया है। ऐसी ही भिण्ड शहर के गांधी नगर निवासी राधा तोमर ने लाड़ली बहना योजना अंतर्गत खाते में प्राप्त राशि से अपने बच्चे के लिए खिलौने खरीदे हैं।
राधा तोमर बताती हैं कि पहले गरीबी के कारण छोटी-छोटी चीजों के लिए बच्चों का मन मारना पड़ता था। अब लाड़ली बहना योजना के तहत मिली राशि से वो अपने बच्चों की जरूरत की सामग्री खरीद सकेंगी। वे लाड़ली बहना योजना के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त करती हैं। वे इस बात से भी बहुत खुश हैं कि आगे चलकर लाड़ली बहना योजना की राशि में वृद्धि होगी। इसके लिए राधा तोमर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है।
बंदना शर्मा ने अपने लिए खरीदी साड़ी
भिण्ड शहर के वार्ड क्र.22 निवासी बंदना शर्मा ने लाड़ली बहना योजना अंतर्गत खाते में प्राप्त राशि से अपने लिए साड़ी खरीदी है। वे कहती हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक हजार रुपए की राशि देकर हम बहनों की बड़ी मदद की है। हम महिलाएं अपनी जमा पूंजी से अपने लिए कुछ ना लेकर सारे पैसे घर खर्च में लगा देती हैं स्वयं के लिए कुछ ले ही नहीं पाती हैं। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत खाते में एक हजार रुपए आने से अपनी जरूरत के अनुसार खर्च कर सकती हैं। लाड़ली बहना योजना शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज भैया का धन्यवाद।

a

Related Articles

Back to top button