No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

बजरंग दल की सदबुद्धि के लिए युकां ने किया हनुमान चालीसा पाठ

भाजपा का अनुयायी संगठन बजरंग दल असामाजिक संगठन : डॉ. देशलहरा

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के अनुयायी संगठन बजरंग दल द्वारा जबलपुर में कांग्रेस कार्यालय में घुसकर तोडफ़ोड़ पत्थरबाजी की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को भिण्ड में मंशापूर्ण हनुमान मन्दिर पर भाजपा एवं बजरंग दल की सदबुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. देशलहरा ने कहा कि जबलपुर में बजरंग दल द्वारा की गई घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के नारे लगाकर भगवान का सहारा लेकर बजरंग दल द्वारा तोडफ़ोड़ और पत्थरबजी करना सामाजिक संगठन का कार्य हो ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि यह संगठन समाज में डर, भय और धर्म के नाम पर बांटने वाला संगठन है, इस तरह के संगठन को भगवान से कोई लेना देना नहीं है, इससे जुड़े लोग अपनी राजनीति के चक्कर में भगवान के नाम का सहारा लेते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने हनुमान जी को दलित बताया था। भाजपा प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर महौल खराब करना चाहती है बजरंग दल के कई पदाधिकारी आपराधिक गतिविधियों मे लिप्त पाए गए हंै। उन्होंने कहा कि अगर सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती है तो युवा कांग्रेस भाजपा के कार्यालयों का घेराव करेगी।
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह, शहर अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी, प्रमोद शुक्ला, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विक्की राजावत, अवधेश शुक्ला, रॉकी तोमर, अवधेश मिश्रा, कौशलेन्द्र सिंह, यतेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष, राहुल उपाधिया, गौतम गहलोत, सौरभ करसोलिया, महासचिव राजू लोधी, अरविन्द सोनी, संजय यादव, सुशील पचौरी, राजवीर बघेल, शिवम दूबे, संजू लोधी, बृजेश कुशवाह, डॉ. नरेन्द्र, वीरेन्द्र यादव, रामवरन कुशवाह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

a

Related Articles

Back to top button